फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पुलिस की पिटाई से महिला का गर्भपात होने पर मेव समाज में रोष, मिनी सचिवालय के बाहर की नारेबाजी

Tue, 07 Jan 2025 06:21 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

करीब 1 महीने पहले राजगढ़ थाना पुलिस की पिटाई से बीलेटा गांव में पीहर आई महिला का गर्भपात होने पर मंगलवार को मेव समाज के लोगों ने मिनी सचिवालय के बाहर पहुंचकर विरोध जताया। गुस्साए लोगों ने आगामी 15 दिनों में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। एडवोकेट शब्बीर खान ने बताया कि बीलेटा गांव में करीब एक महीने पहले पुलिस ने क्रूरता व तानाशाही की थी। 

दो परिवारों के आपसी झगड़े में पुलिस ने मनमर्जी की है। बीलेटा गांव में पीहर आई हुई एक महिला को इतना पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। उस समय पुलिस की मारपीट का वीडियो भी सामने आया था। 
यह सब देखने के बाद लगता है कि संविधान स्वतंत्रतापूर्वक जीने का अधिकार देता है, लेकिन पुलिस राठौड़ी पर उतर आई है। 

क्या था पूरा मामला
मामला अलवर के राजगढ़ के पास बीलेटा गांव में 8 दिसंबर का है। एक मामले में पुलिस द्वारा शिकायत का निस्तारण नहीं होने पर पीड़ित परिवार एसपी से मिलने जा रहा था, तभी पीड़ित परिवार को पुलिस ने रोका। इसके बाद कहासुनी होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें जमकर पीट दिया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों द्वारा परिवार की गर्भवती बेटी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें