फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मां की डांट से नाराज नाबालिग ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

Wed, 13 Aug 2025 01:31 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के हरसोली गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी सानिया ने मामूली घरेलू बात पर मां की डांट से आहत होकर घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और परिजनों ने उसे इलाज के लिए रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अलवर अस्पताल रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Jaipur News: रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से वार करके किसान की हत्या, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार सानिया हरसोली गांव निवासी अकबर खान की पुत्री थी। वह आठवीं कक्षा तक पढ़ाई कर चुकी थी और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने इस घटना पर कोई जानकारी देने से इंकार कर दिया। वहीं परिजनों ने भी पोस्टमार्टम कराने से मना किया। पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिया, इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस जांच ही नहीं करना चाहती। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह की मौत में पोस्टमार्टम जरूरी होता है, लेकिन परिवार की मर्जी के कारण यह प्रक्रिया नहीं की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें