फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: भीषण सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल...परिवार में मचा कोहराम; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Sun, 06 Apr 2025 07:42 PM IST

अलवर के तिजारा थाना क्षेत्र के तिजारा कस्बे के समीप बाइक सवार दंपती एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के नांगल मोजिया गांव निवासी 35 वर्षीय शरीफ खान अपनी पत्नी जैतूनी के साथ बाइक से हरियाणा के पिंगवा गांव अपनी बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में तिजारा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में शरीफ खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं है।

पढ़ें:  'पौत्र रत्न प्राप्ति री आपने खूब सारी बधाई' फोन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने दी गहलोत को बधाई    

घटना के बाद घायल महिला को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे परिजनों ने हालत नाजुक देखते हुए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में मातम पसरा रहा। मृतक शरीफ खान अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सक्रिय है और जल्द ही आरोपी वाहन व चालक की पहचान की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें