फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: एमआईए में ट्रांसफार्मर चोरी का भंडाफोड़, कॉपर तार चुराने वाली गैंग के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Feb 2026 10:10 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर के मत्स्य इंडस्ट्रियल एरिया में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उद्योग नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब तीन क्विंटल कॉपर और वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने फैक्ट्री एरिया में रैकी कर ट्रांसफार्मरों से कॉपर तार और केबल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों ने 14 जनवरी को आरजी एग्रो फूड फैक्ट्री, 20 जनवरी को सनमति मार्बल्स प्रा.लि., 24 जनवरी को एचबी मार्बल्स प्रा.लि. और 30 जनवरी 2026 को गौरव केमिकल मिनरल तथा माइक्रोन इंडिया प्रा.लि. फैक्ट्री से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया था।

ये भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा बजट सत्र: तीखा टकराव, विपक्ष का वॉकआउट; अपनी ही सरकार पर बरस रहे भाजपा विधायक

इन घटनाओं के संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान बलविंद्र सिंह निवासी उदयपुर निहाम (थाना सीकरी), गुरविंदर सिंह निवासी नाहरपुर, सोनू निवासी तेहड़पुर और हरजीत उर्फ रणजीत सिंह निवासी उदयपुर निहाम (थाना सीकरी) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में फैक्ट्री क्षेत्र में रैकी करते थे और रात में ट्रांसफार्मरों के अंदर से कॉपर तार और केबल निकालकर चोरी करते थे। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के हैं और अब उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अब तक पांच वारदातें कबूल की हैं। यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने चोरी किया गया कॉपर किन-किन स्थानों पर बेचा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें