फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: लूट की नीयत से तीन लोगों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Mon, 12 May 2025 02:46 PM IST

शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में हसन खान मेवात नगर के टी-पॉइंट के पास बीती रात करीब 11 बजे लूट की नीयत से चार अज्ञात बदमाशों ने तीन व्यक्तियों पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटना के समय विजय मंदिर थाना क्षेत्र के जटियाना गांव निवासी मौसम अपने साले रफीक और चचेरे भाई हुन्नस के साथ रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक गौशाला में तूड़ी डालने के बाद वापस गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में बदमाशों ने उन्हें रोककर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: संघर्ष विराम के बाद पटरी पर लौटा जीवन, फलौदी के लोगों ने साझा किए अपने चार दिनों के अनुभव

घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तुरंत अलवर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पीड़ितों की शिकायत पर शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर के बीचों-बीच हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि वह पूर्व में हुई लूटपाट की घटनाओं और पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल चारों बदमाश फरार हैं और उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें