फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में सीजन का सबसे घना कोहरा, विजिबिलिटी मात्र पांच मीटर, IMD ने दी सतर्कता बरतने की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:40 PM IST

आज अलवर में मौसम ने अचानक करवट ली और सीजन का सबसे घना कोहरा छा गया। सुबह 6 बजे के बाद से ही कोहरे ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया। विजिबिलिटी कई जगहों पर मात्र 5 मीटर और कहीं-कहीं 10 मीटर तक सीमित रही। सर्दी और कोहरे की इस घनी चादर ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया।

कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई कार चालक धीमी गति से वाहन चलाने और बार-बार शीशे साफ करने की बात कह रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे सावधानी से वाहन चलाएं और सड़क पर सतर्क रहें। पैदल चलने वालों को भी मॉर्निंग वॉक के दौरान सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।

इस घने कोहरे ने अलवर की वादियों को मानो सफेद चादर में ढंक दिया हो। अरावली की पहाड़ियां मनाली और कश्मीर जैसी खूबसूरत लग रही हैं। स्थानीय निवासी एकता सिंह ने कहा कि बाहर घूमने के बजाय इस मौसम का आनंद अलवर में लिया जा सकता है। यहां का नजारा बेहद सुंदर है।

प्याज व्यापारी सौरव कालरा ने बताया कि कोहरे के कारण प्याज से लदी गाड़ियां दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक नहीं पहुंच पा रही हैं। शहर में 15 किमी का सफर तय करने में एक घंटे से अधिक समय लग रहा है। शहर के नंगली सर्कल पर कुछ लोग फास्ट फूड और कॉफी का आनंद लेते नजर आए। यहां मौजूद मोना चौधरी ने कहा कि यह मौसम अलवर को देखने का बेहतरीन मौका है। बाहर पैसा खर्च करने के बजाय यहां के पर्यटन का आनंद लेना चाहिए। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोहरे के दौरान सतर्क रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें