फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: कांग्रेस का चलाया "वोट चोर, गद्दी छोड़" हस्ताक्षर अभियान, बीजेपी पर वोट चोरी के आरोप

Thu, 18 Sep 2025 06:13 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

कांग्रेस की ओर से गुरुवार को अलवर में वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ। इसमें शहर की आम जनता से हस्ताक्षर करवाये गए। अलवर शहर में इस अभियान के तहत पार्टी की ओर से एक से दो लाख हस्ताक्षर करवाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत आज कांग्रेसियों की ओर से अलवर सब्जीमंडी गेट पर आमजन से हस्ताक्षर कराए गए। महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री की योजनाओं को बंद करने के नाम पर भी लगे हाथ हस्ताक्षर करवाये। महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता योजनाओं को बन्द करने का हवाला देकर भी हस्ताक्षर कराती दिखीं। वहीं कांग्रेस नेताओं ने अलवर में भी वोट चोरी होने के आरोप लगाए हैं। इन नेताओं का कहना है कि अलवर में कांग्रेस वोट चोरी के कारण ही मात्र 48 हजार वोट से हारी हैं अन्यथा अलवर से कांग्रेस का ही सांसद चुना जाता।

ये भी पढ़ें- लौटेगा शेखावाटी का जादू! महलों से आगे… अब हवेलियों की बारी, एक-एक के 20 से 30 हिस्सेदार

जिला कांग्रेस कमेटी ने अग्रसेन सर्किल पर सब्जी मंडी गेट के सामने कुर्सी टेबल लगाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। जिसका मुख्य एजेंडा वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर रहा। लेकिन हस्ताक्षर कराने वाले कार्यकर्ता राहुल गांधी की जगह अशोक गहलोत की योजनाओं को जिक्र करके भी जनता से साइन कराते दिखे। हस्ताक्षर अभियान के लिए अलवर जिले में आए कांग्रेस के नेशनल कॉर्डिटनेटर के के शास्त्री ने कहा कि अलवर सहित कई जगहों के सांसद वोट चोरी कर बने हैं। जनता का इस बार रुझान कांग्रेस की तरफ था। इसलिए बीजेपी ने वोटर चोरी कर अलवर सहित कई सीटें जीत ली। इसके अलावा जयपुर ग्रामीण, कोटा सहित कई अन्य जगहो पर भी वोट चोरी होने का आरोप कांग्रेस की ओर से लगाया गया। कांग्रेस नेताओ का कहना था कि इस बार जो जनता का रुझान था वह कांग्रेस के लिए बहुत अच्छा था और ऐसे में कांग्रेस कई साइट हार गयी ।यदि वोट चोरी नही होते तो कम से कम 15 सीटें कांग्रेस राजस्थान में आराम से जीतती।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें