फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, इस बार स्कूल यूनिफॉर्म में ही प्रवेश मिलेगा, कैमरे की रहेगी नजर

Thu, 06 Mar 2025 03:30 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

आरबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई। परीक्षा में होने वाली नकल को रोकने के लिए उड़नदस्तों का गठन भी किया गया है। परीक्षार्थियों को स्कूल यूनिफार्म में ही प्रवेश मिलेगा। परीक्षा के दौरान पुलिस की सहायता भी ली गई है और हर परीक्षा केंद्र पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं, जो कि व्यवस्थाओं के साथ ही छात्र छात्राओं पर भी नजर रखेंगे।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन 10वीं कक्षा की अंग्रेजी और 12वीं कक्षा की मनोविज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हुई। मूक बधिर और विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को एक घंटा अतिरिक्त दिया गया, ताकि वे परीक्षा पूरी कर सकें। विद्यार्थियों को परीक्षा अपनी स्कूल यूनिफार्म पहनकर ही देनी होगी। प्रवेश पत्र के साथ कोई पहचान पत्र भी लाना होगा। राजकीय एसएमडी स्कूल की प्रिंसिपल गीता देवी ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा आज से आयोजित हो रही है। सभी बच्चों के आईडी और प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं, परीक्षा कक्ष में भी ड्यूटी वीक्षक द्वारा बच्चों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई किसी प्रकार की असुविधा न हो। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि परिक्षार्थियो कड़ी नजर रखी जा सके।

परीक्षा में नकल रोकने के लिए डीईओ कार्यालय में बुधवार को पांच उड़नदस्तों का गठन किया गया, जोकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से गठित किए गए हैं। सभी उड़नदस्तों में तीन सरकारी कार्मिकों को नियुक्त किया गया है। उड़नदस्ते ब्लॉक वाइज रोटेशन से परीक्षा केंद्रों का दौरा करेंगे। साथ ही वीडियोग्राफी भी की जाएगी। जिले में 203 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 10वीं कक्षा के 32858 और 12वीं के 27060 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा हॉल में 25 विद्यार्थियों पर एक वीक्षक लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें