फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर के पाटा गांव में फिर भड़की हिंसा: इस परिवार पर हुआ हमला, चार महिलाएं हुईं घायल; किस बात पर हुआ तनाव?

Thu, 23 Jul 2026 04:29 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के रामगढ़ उपखंड के नौगांवा थाना क्षेत्र स्थित पाटा गांव में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई है। हाल ही में अवतार सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा पाए पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा के परिवार पर विपक्षी पक्ष के लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि अवतार सिंह के बेटों सहित कई लोगों ने कृपाण और अन्य हथियारों से हमला किया, जिसमें चार महिलाएं घायल हो गईं। घटना में त्रिलोचन कौर (50), पत्नी आशा सिंह, सबसे गंभीर रूप से घायल हुई हैं। परिजनों के अनुसार उनके कमर से पीठ तक करीब डेढ़ फुट लंबा गहरा घाव हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलवर रेफर किया गया। आरोप है कि उन पर कृपाण से हमला किया गया। इसके अलावा नवनीत कौर (37), पुत्री दर्शन सिंह, कर्मजीत कौर (35), पुत्री मनोहर सिंह और हरचरण कौर (62), पत्नी दर्शन सिंह भी घायल हुई हैं।

पढ़ें: 9 भर्तियों का इंटरव्यू शेड्यूल हुआ जारी, इस दिन से शुरू होंगे साक्षात्कार; जानिए तारीख परिवार की सदस्य मनजीत कौर ने बताया कि त्रिलोचन कौर को गंभीर चोटें आई हैं और काफी खून बह चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने जान से मारने की नीयत से हमला किया। परिजनों के अनुसार त्रिलोचन कौर, इंद्रजीत सिंह पाटा की बहन की बेटी हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह अवतार सिंह हत्याकांड में अदालत ने पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा सहित नौ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। सजा पाने वालों में इंद्रजीत सिंह पाटा, अनूप सिंह, कमलजीत सिंह, गुरवचन सिंह, जसपाल सिंह, कुलवंत सिंह, अमन सिंह, हरविंदर सिंह और विश्वेंद्र सिंह शामिल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही नौगांवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के कारणों तथा दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें