फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 01:40 PM IST

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मोगा द्वारा शहर में एक भव्य ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया गया। मोगा के कश्मीरी पार्क से आरंभ हुए इस मार्च ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव का संदेश दिया। मार्च का समापन शहीदी पार्क में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी विशेष रूप से मोगा पहुंचीं और उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की एकता और मजबूती की नींव सरदार पटेल ने अपने अद्वितीय नेतृत्व से मजबूत की, जिसे सदैव याद रखा जाएगा।मार्च में बीजेपी के जिला प्रधान हरजोत कमल, वरिष्ठ भाजपा नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी जिला प्रधान हरजोत कमल ने कहा। सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों को जोड़कर भारत की एकता की मजबूत नींव रखी। आज का यूनिटी मार्च हमें याद दिलाता है कि राष्ट्रीय एकता केवल नारा नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।”

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें