फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर दुकान से हजारों का सामान चोरी

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 11:49 AM IST

फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर जीआरडी मार्केट की 10 नंबर दुकान पर वीरवार-शुक्रवार की दरमियानी रात में चोरों ने लगभग 50-60 हजार रुपए का सामान व नकदी चोरी कर ली। इस बारे में जानकारी देते हुए साहिल वर्मा ने बताया कि उनकी खाद और पैस्टीसाइड की दुकान है। वह रोजाना की तरह आज सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। जब उन्होंने अंदर जा कर देखा तो दुकान से बैटरी, इनवर्टर, वाईफाई का मौडम तथा अन्य बिजली का समान चोरी हो गया था। उन्होंने बताया कि चोर गल्ले में से लगभग 2000 रुपए भी निकाल कर ले गए। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचित कर दिया है। इस बारे में परमिंदर सिंह ने बताया कि पहले भी उनकी मार्केट में पहले भी 4-5 बार चोरी हो चुकी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिए उचित उपाय किए जाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें