फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा से माता वैष्णो देवी एवं शिवखोड़ी के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 11:43 AM IST

श्री शिवशंकर निष्काम सेवा मंडल मेहली गेट द्वारा माता वैष्णोदेवी और शिव खोड़ी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की बस को शिव मंदिर तालाब अरोड़ियां चौक से रवाना किया गया। बस को रवाना करने की रस्म निभाते हुए प्रदीप कुमार टाह ने रिबन काटा और पवन कुमार टाह ने नारियल फोड़ा। प्रसिद्ध समाजसेवी राजिन्द्र गुप्ता, हरीश वरमानी तथा लेखक डा.जवाहर धीर ने हरी झंडी दिखाकर बस को मां भगवती और शिवशंकर भोलेनाथ के जयकारों के बीच रवाना किया। उल्लेखनीय है कि निष्काम सेवा मंडल द्वारा बीते 26 वर्षों से श्री अमरनाथ, शिव खोड़ी, वैष्णोदेवी, मणि महेश आदि तीर्थों के लिए प्रभु भक्तों को मुफ्त यात्रा पर ले जाया जाता है। कमेटी प्रमुख पवन कुमार टाह, प्रदीप कुमार टाह, राकेश शर्मा, यश पाल आदि ने बताया कि निष्काम सेवा मंडल नगर निवासियों के सहयोग से यह सेवा कार्य कर रहा है। इस अवसर पर  संजीव बग्गा, हर्ष सुदामा, कृष्ण कुमार, अजय नोनी, मोनू गांधी, अरूण धीर काला, विपन चोपड़ा व अन्य उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें