फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा पुलिस ने दुकानदारों से शोभा यात्रा के दिन सामान अंदर रखने की अपील की

सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज 31 जनवरी को सुबह 11:00 बजे फगवाड़ा के गांव चक हकीम से शुरू होने वाली शोभायात्रा को फगवाड़ा के बाजारों में से गुजरते हुए किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए फगवाड़ा पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद व तत्पर है। इस संबंध में शुक्रवार को फगवाड़ा के विभिन्न बाजारों में फगवाड़ा पुलिस अनाउंसमैंट करती दिखाई दी जिसमें दुकानदारों से शोभा यात्रा के समय अपना सामान दुकानों से बाहर ना रखने की अपील की गई। गौरतलब है कि फगवाड़ा के गाँव चक हकीम स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर से आयोजित होने वाली इस शोभा यात्रा के दौरान भारी भीड़ के चलते फगवाड़ा में आने जाने का हाईवे भी बंद रहता है तथा पुलिस द्वारा लुधियाना - जालंधर तथा नकोदर - होशियारपुर की तरफ आने जाने वालों को वैकल्पिक मार्ग दिया जाता है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें