कपूरथला पुलिस ने अंतरराज्यीय स्नैचिंग गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 29 नवंबर को फगवाड़ा में चाहल नगर निवासी एक महिला प्रीति के गले से सोने की चेन स्नैच की थी। एक आरोपी पैदल महिला के पास पहुंचा और गले से चेन छीनकर आगे बाइक पर उसका इंतजार कर रहे साथी के साथ फरार हो गया। महिला की शिकायत पर फगवाड़ा थाना सिटी में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिला पुलिस की टेक्निकल टीम और फगवाड़ा पुलिस टीम ने मिलकर दो आरोपियों को काबू किया है।