मोगा में लोगों को खेल के प्रति जागरूक करने के लिए एडवोकेट अमित मित्तल ने अपने पिताजी स्वर्गीय विजय कुमार मित्तल के याद में सीनियर क्रिकेट क्लब मोगा के संयोग से 40+ उम्र के 8 दलियों क्रिकेट टूर्नामेंट पिछले कुछ दिन पहले शुरुआत की थी। रविवार को फाइनल मैच का उद्घाटन करने पहुंचे सांसद सरबजीत सिंह खालसा मैच की शुरुआत की। इस टूनामेंट में 40+ उम्र के लोगो ने हिस्सा लिया जो कि फाइनल मैच मोगा टीम के साथ कोटकपूरा टीम से हो रहा है। सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने ग्राउंड में जाकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की।