फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में माता मनसा देवी महिला संकीर्तन मंडली ने करवाया सुन्दर कांड का पाठ

श्री मनसा देवी (ज्वाला जी) मंदिर सतनामपुरा फगवाड़ा में माता मनसा देवी महिला संकीर्तन मंडली की ओर से सुमन सेठ की देखरेख में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ अपनी पत्नी अनीता सोमप्रकाश के साथ इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर शामिल हुए। मंदिर के पुजारी ने उनसे विधिवत पूजा करवाई। सुंदरकांड का पाठ हैप्पी सिंगला की मंडली द्वारा किया गया। इसके उपरांत महिला संकीर्तन मंडली ने महामाई का गुणगान किया। हनुमान चालीसा का पाठ के बाद आरती करने के उपरांत पाठ का भोग सभी को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। इस अवसर पर  रेनू अरोड़ा, माधुरी शर्मा, रमा शर्मा, कुलवंत कौर, बलविंदर कौर, रुपिंदर कौर, परवीन शर्मा, रिचा तिवारी, कविता शर्मा, हिमांशी शर्मा, ज्योति शर्मा, कुसुम शर्मा, अरुणा लेखी, पूजा शर्मा, चारुल शर्मा, मुस्कान शर्मा, मधु शर्मा, सुनीता आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें