फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में किसानों का अनोखा प्रदर्शन, जागो मार्च निकाल कर सरकार के खिलाफ जताया रोष

पंजाब में पहली बार किसानों द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला, जहां पारंपरिक शादी-समारोह में निकाले जाने वाले ‘जागो’ की तर्ज पर किसानों ने जागरूकता मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। यह जागो मार्च मोगा के गांव सिंघाबाला में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने सिर पर जागो रखकर गांव में मार्च निकाला और अपनी मांगों को लेकर लोगों को जागरूक किया। किसानों ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेताओं ने कहा कि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। किसान यूनियन नेताओं के कहा कि प्रस्तावित बिजली संशोधन बिल 2025 लागू होने पर बिजली सब्सिडी समाप्त हो सकती है, बिजली दरों में वृद्धि होगी तथा प्री-पेड मीटर प्रणाली लागू होने की आशंका है। इसी तरह बीज बिल 2025 के तहत बिना रजिस्ट्रेशन गैर-ब्रांडेड बीजों की बिक्री पर रोक लगने से छोटे किसानों पर असर पड़ने की चिंता जताई गई। नेताओं ने यह भी कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव, मनरेगा से जुड़े प्रावधानों तथा संभावित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट जैसे मुद्दों को लेकर किसानों और मजदूर वर्ग में असंतोष है। किसानों का कहना है कि इन नीतियों से कृषि क्षेत्र और ग्रामीण रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। किसान संगठनों ने बताया कि यह जागो मार्च लोगों को जागरूक करने की शुरुआत है और आगामी 22 फरवरी को पंजाब के विधायकों तथा केंद्र सरकार के नेताओं के घरों के घेराव की तैयारी की जा रही है। जिसकी तैयारी इस जागो मार्च से शुरुआत किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें