फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर छावनी दाना मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, विधायक ने किया उद्धघाटन

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 14 Apr 2025 04:17 PM IST

फिरोजपुर छावनी दाना मंडी में सोमवार को सरकारी खरीद शुरू करवाई गई। गेहूं खरीद का उद्धघाटन देहाती हलके के विधायक रजनीश दहिया ने किया। उन्होंने कहा कि मंडियों में सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं और बैसाखी के बाद ही किसान अपनी फसल काटकर मंडियों में लाना शुरू हो चुके हैं। जबकि सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा की छावनी मंडी के साथ 18 और मंडियां लगती हैं। इन मंडियों में लगभग 13 लाख क्विंटल गेहूं आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जो किसान अपनी गेहूं मंडी में लेकर आएगा 24 घंटे के अंदर उसकी खरीद करने के साथ-साथ उसका भुगतान किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें