फिरोजपुर के ममदोट थाना के इंस्पेक्टर अभिनव चौहान को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस से पकड़वाने वाले शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह धवन ने आज प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कई पुलिस वालों के राज उजागर किए हैं। धवन ने कहा कि चौहान ने गलत तरीके से पैसा कमाकर अपनी संपत्ति बनाई है। विजिलेंस उसकी संपत्ति की जांच भी करें। इसके अलावा फिरोजपुर के तत्कालीन डीएसपी बंसल ने अभिनव पर संगीन आरोप लगाए थे कि इसके तालुकात तस्करों और गैंगस्टरों के साथ है। इस सभी मामलों की विजिलेंस गहराई से जांच करें । इसने ममदोट थाने में अपने पर्सनल सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए थे जिसकी देखरेख इसके मोबाइल पर थी। इसने साथ में एक होमगार्ड का पक्का मुलाजिम रखा हुआ था जबकि उसकी ड्यूटी फिरोजपुर थी। लेनदेन वही होमगार्ड का मुलाजिम करता था। इसके अलावा धवन ने कई पुलिस मुलाजिमों और अधिकारियों के राज खोले जो लोगों से गलत तरीके से धनराशि ऐंठटे हैं।