फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में छाया घना कोहरा,जनजीवन प्रभावित

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 08:42 AM IST

फरीदकोट में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है , जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। सड़कों पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य के करीब रही, जिससे यातायात की रफ्तार काफी धीमी हो गई। कोहरे के कारण सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद सावधानी से चलते नजर आए। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें