फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में नशे के कैप्सूल के साथ कॉलेज का छात्र गिरफ्तार

बठिंडा में एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को पुलिस ने नशे के कैप्सूलों के करीब दस पत्तों के साथ पकड़ा है। थाना सिविल लाइन एसएचओ रविंदर सिंह ने इस बारे में जानकारी दी।  मंगलवार को जब छात्र कॉलेज गया तो प्रबंधन की चेकिंग के दाैरान उससे नशीले कैप्सूल के दस पत्ते बरामद किए गए। कॉलेज से पुलिस को सूचना दी गई।  सूचना मिलने के बाद थाना सिविल लाइन की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को कैप्सूलों के पत्तों समेत हिरासत में ले लिया। एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस छात्र से पूछताछ करेगी और पता लगाएगी कि वो किस मकसद से कैप्सूल लेकर कॉलेज आया था। सूत्रों के अनुसार छात्र कैप्सूल खाने का आदी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें