फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बरनाला के सफाई कर्मचारी की बेटी ने 8वीं कक्षा में किया टॉप

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Apr 2025 04:57 PM IST

पंजाब बोर्ड की आठवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में बरनाला जिले में बेटी ने टॉप किया है। बरनाला में सफाई कर्मचारी की बेटी ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सबसे ज्यादा अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सफाई कर्मचारी की बेटी ने पूरे पंजाब में 12वां और बरनाला जिले में पहला स्थान हासिल किया है। छात्रा दिलप्रीत कौर गांव फरवाही के सरकारी सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है और उसके पिता जगदेव सिंह उसी स्कूल में सफाई कर्मी हैं। छात्रा की इस उपलब्धि से स्कूल और उसके परिवार में खुशी का माहौल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें