फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामनवमीं व खालसा सजना दिवस पर रक्तदान शिविर, 100 से ज्यादा लोग पहुंचे

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 06 Apr 2025 03:48 PM IST

जलालाबाद में गुरु का लंगर सेवा सोसायटी और सेवा भारती संस्था की ओर से गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में रक्तदान कैंप लगाया गया। शिविर में 100 से ज्यादा लोग रक्तदान करने के लिए पहुंचे। रक्तदाताओं ने कहा कि सभी लोगों को कैंप में आकर यह महादान करना चाहिए ताकि कोई जरूरतमंद व्यक्ति की मदद हो सके। कई बीमार लोग होते हैं और कई एक्सीडेंट होते हैं जिनमें लोगों को खून की जरूरत पड़ती है। इस मौके पर सुरेंद्र कक्कड़, विशंभर जोसन, सुखप्रीत सिंह, अमरीक परूथी, अमित मुटनेजा व राजीव कुकरेजा ने कहा कि यह यह शिविर रामनवमीं व खालसा सजना दिवस पर लगाया गया है। यह कैंप उक्त संस्थाओं की ओर से हर साल लगाया जाता है ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को खून मिल सके। सबसे बड़ा दान रक्तदान होता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग कैंप में आकर खुद रक्तदान करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें