पठानकोट के मलिकपुर चौक पर पशुओं से भरा एक ट्रक पकड़े जाने के बाद रविवार को हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोककर आरोप लगाया कि गुरदासपुर से जम्मू-कश्मीर (J&K) की ओर पशु तस्करी की जा रही थी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर और अन्य संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ शुरू कर दी है।