फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा की एसपी दूसरे दिन भी बाजारों में निकली, भीड़भाड़ वाले बाजारों से नाजायज कब्जे हटवाए

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Jan 2026 10:31 AM IST

फगवाड़ा शहर में लंबे समय से लोगों के लिए सिरदर्द बनी ट्रैफिक समस्या के खिलाफ वीरवार को एक बार फिर पुलिस ने बड़ा और सख्त एक्शन लिया। एसपी फगवाड़ा माधवी शर्मा खुद भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरीं और शहर के सराय रोड सहित विभिन्न बाजारों में पहुंचकर सड़क पर सामान लगाकर ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे दुकानदारों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की। जहां कई जगहों पर सड़क से सामान हटवाया गया वहीं नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी भी दी गई। एसपी माधवी शर्मा ने साफ शब्दों में कहा कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते दिनों भी सड़क पर सामान लगाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके हैं और आने वाले दिनों में भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। एसपी के इस सख्त एक्शन से जहां दुकानदारों और फड़ी, रेहड़ी वालों में हड़कंप मच गया है वहीं आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। उधर एसपी माधवी शर्मा की इस कार्रवाई से शहरवासी काफी खुश नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहली बार किसी अधिकारी ने खुद मैदान में उतरकर ट्रैफिक समस्या को जड़ से खत्म करने की कोशिश की है। शहरवासियों ने फगवाड़ा पुलिस का धन्यवाद करते हुए आम लोगों और दुकानदारों से भी अपील की है कि वे पुलिस का सहयोग करें ताकि फगवाड़ा को ट्रैफिक जाम से पूरी तरह मुक्त किया जा सके। कुल मिलाकर फगवाड़ा शहर में लोग एसपी माधवी शर्मा की इस कार्रवाई को देखते हुए उन्हें शाबाशी दे रहे हैं और ट्रैफिक समस्या पर पुलिस की इस पहल की हर तरफ सराहना की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें