फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड बैंक फगवाड़ा में लगाया दांतों और जबड़ों का 469वां फ्री कैंप

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 03:00 PM IST

फगवाड़ा के गुरु हरगोबिंद नगर स्थित ब्लड बैंक में उद्योगपति केके सरदाना के संरक्षण और प्रधान मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में माता ठाकुर देवी और नानक चंद सेठी की मधुर समृति को समर्पित 469वां मुफ्त दांतों और जबड़ों का फ्री कैंप लगाया गया जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं डा. सीमा राजन ने दीप प्रज्जवलित करके किया। रोटरी क्लब के पूर्व गवर्नर सतपाल सेठी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गणमान्यों ने 11 जरूरतमंद बुजुर्गों को नए तैयार जबड़े बांटते हुए ब्लड बैंक की समाज सेवा के प्रति समर्पित गतिविधियों को प्रशंसनीय बताया। कैंप के दौरान, सीएमसी लुधियाना से पधारी विशेषज्ञ डॉक्टरों की 25 मेंबरी मोबाइल टीम ने डा. तमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में 100 से ज्यादा मरीजों के दांतों की जांच की। जरूरतमंदों के दांत साफ किए गए और आवश्यकता अनुसार दवाइयां दी गईं। इसके अलावा मरीजों के खराब दांतों की फिलिंग की गई। इस अवसर पर समाज सेवक रमन नेहरा, कुलदीप दुग्गल, गुलशन कपूर, गुलाब सिंह ठाकुर, सुधा बेदी आदि उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें