फगवाड़ा में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सरवण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए 5 फरवरी को सांसद व पर्यावरणविद बलबीर सिंह सांचेवाल सहित पंजाब के सांसदों, मंत्रियों व विधायकों का घेराव करने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि किसान मजदूर मोर्चा के आवाह्न पर यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर उन्हें मांग पत्र भी सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने अपनी मांगों संबंधी भी जानकारी दी जिसमें बिजली सुधार बिल का विरोध, पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज हुए मुकद्दमे रद्द करवाने तथा मंड क्षेत्र में तबाह हुई फसलों के मुआवजे दिलवाने शामिल हैं ।