पंजाब के किसान-मजदूर दिल्ली में होने जा रहे G-20 शिखर सम्मेलन के विरोध में आज प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का गुस्सा केंद्र सरकार के खिलाफ है। किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियां देश को गुलामी की तरफ ले जा रही हैं। पंजाब में 90 स्थानों पर पुतले फूंके जा रहे हैं।