आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया सात महीनों के बाद जेल से मंगलवार को रिहा हुए। बाहर आने पर आंखों पर काला चश्मा चढ़ाकर और अपनी मूंछों पर ताव देते हुए मजीठिया ने कहा कि इन रंगे बिल्लों को कह दो कि टाइगर अभी जिंदा है। गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में मीडिया से बात करते विक्रम सिंह मजीठिया।