दुष्कर्म के केस में फरार आप विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा की सरकारी कोठी खाली करवाने के लिए प्रशासन के अधिकारी माैके पर पहुंचे हैं।बताया जा रहा है कि कोठी में इस समय पठानमाजरा की पत्नी मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया भाग चुके पठानमाजरा को जैसे ही प्रशासन की इस कार्रवाई का पता चला तो उन्होंने वीडियो जारी करके मान सरकार की निंदा की है।