पटियाला में बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आज हड़ताल की। इस मौके पर प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियन के नुमाइंदों ने फाइव डे वर्क वीक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देशभर में 90 फ़ीसदी ट्रांजैक्शन डिजिटल हो चुकी हैं। शनिवार और रविवार को भी कोई भी खपतकर इंटरनेट बैंकिंग प्रयोग कर सकता है यूपीआई कर सकता है या फिर एटीएम इस्तेमाल कर सकता है। उन्होंने बताया कि आज देश भर के करीब 8 लाख बैंक अधिकारी व मुलाजिम हड़ताल पर हैं।