पटियाला के मॉडल टाउन इलाके में बीती रात बुजुर्ग दंपत्ति को घायल करके उनके घर से लाखों रुपये की चोरी होने का मामला सामने आया है। घर से करीब 8 लाख की कीमत के सोने के गहने और 3 लाख की नगदी चोरी होने की बात सामने आ रही है। इस वारदात को तीन चोरों की और से अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।