मोहाली में पंजाब सरकार द्वारा रक्तदान के लिए एक उन्नत वैन को स्वास्थ्य मंत्री पंजाब डॉ. बलबीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ बलबीर सिंह ने कहा कि अब एक रक्तदाता चार लोगों की जान बचा सकता है क्योंकि इस अपग्रेडेड वैन में एक ऐसी मशीन लगाई गई है जिसके माध्यम से एक यूनिट रक्त दान करने वाले व्यक्ति के रक्त से डेंगू से पीड़ित के लिए प्लेटलेट्स निकाले जा सकते हैं। एक्सीडेंटल मरीजों के लिए प्लाज्मा, आरएचसी बच्चों के लिए जिनके खून में इस पदार्थ की कमी है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पंजाब पूरे भारत में रक्तदान के मामले में तीसरे स्थान पर आ गया है। पंजाब सरकार जल्द ही लगभग 400 डॉक्टरों, फार्मासिस्टों और मेडिकल स्टाफ की भर्ती करने जा रही है। पंजाब सरकार की ओर से आने वाले छह महीनों में अस्पतालों का लेआउट बदल दिया जाएगा।