फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया भगवान श्री परशुराम मंदिर का 6वां स्थापना दिवस

Nivedita Updated Wed, 01 Jul 2026 12:55 PM IST

औद्योगिक क्षेत्र फेज-9 स्थित भगवान श्री परशुराम मंदिर एवं धर्मशाला में बुधवार को मंदिर का 6वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह हवन-यज्ञ के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई, जिसके बाद भजन-कीर्तन और मधुर संकीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मंदिर पहुंचकर भगवान श्री परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्री ब्राह्मण सभा की टीम एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों का सम्मान भी किया गया। महिला मंडली द्वारा प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुनील बंसल और बीजेपी की वरिष्ठ नेता आभा बंसल ने भी शिरकत की। मंदिर एवं धर्मशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वी.के. वैद ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान श्री परशुराम के आदर्श समाज को सदैव सत्य, धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें