फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना की अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट में मजदूर की मौत, दो सगे भाई गिरफ्तार

लुधियाना के गांव जोधां से आसी कलां और नारंगवाल लिंक सड़क पर स्थित एक अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार देर रात हुए ब्लास्ट में मोहम्मद कैफ (18) की मौत की पुष्टि हो गई है। 18 वर्षीय युवती और 50 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। बुधवार सुबह डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फराबाद निवासी दो सगे भाई साजिद और वाजिद पुत्र अलायुदीन के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट 1908 की धारा 3,4,5 और बीएनएस की धारा 108 के अधीन केस दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा जिस मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही थी, उस के मालिकों की भूमिका की जांच की जा रही है, उन्हें भी केस में नामजद किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें