फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावां धियां दा सत्कार योजना’ के फार्मों पर हंगामा, पक्षपात के आरोप

पंजाब सरकार की ‘मावां धियां दा सत्कार योजना’ के आवेदन के दौरान रायकोट के श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में महिलाओं ने टोकन वितरण और आवेदन प्रक्रिया में पक्षपात के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिलाओं का आरोप है कि टोकन फाड़े गए, नंबर बदले गए और कुछ फार्मों को प्राथमिकता दी गई। वार्ड-8 की राधा रानी समेत कई महिलाओं ने कहा कि घंटों इंतजार के बावजूद उनका आवेदन नहीं हो सका, जबकि शाम को पोर्टल बंद होने का हवाला देकर उन्हें वापस भेज दिया गया। भीषण गर्मी और अव्यवस्था के बीच आंगनवाड़ी कर्मचारी कामनी शर्मा बेहोश होकर गिर गईं, जिससे मौके पर मौजूद महिलाओं में रोष बढ़ गया। महिलाओं ने पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, अतिरिक्त काउंटर और पारदर्शी टोकन प्रणाली की मांग की। वहीं मंदिर कमेटी के प्रधान एवं आप नेता मनोहर लाल लाडी ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किसी के साथ भेदभाव नहीं हो रहा। उनके अनुसार राज्य स्तरीय ऑनलाइन पोर्टल पर अत्यधिक दबाव के कारण आवेदन अपलोड करने में देरी हो रही है। महिलाओं ने प्रशासन से शिकायतों की निष्पक्ष जांच, सर्वर क्षमता बढ़ाने और सभी पात्र लाभार्थियों को बिना भेदभाव योजना का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें