फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक बग्गन हत्याकांड में शामिल गैंगस्टर विक्की निहंग पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Sat, 04 Oct 2025 05:32 PM IST

पंजाब के लुधियाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लुधियाना ग्रामीण क्षेत्र में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की निहंग को गिरफ्तार किया है, जो फरार विदेश-आधारित गैंगस्टरों डॉनी बल और मुन घनशामपुरिया का करीबी सहयोगी भी है। गुरप्रीत सिंह उर्फ विक्की निहंग सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन की 23 अगस्त 2025 को लुधियाना में हुई हत्या के मामले में वांछित था। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। मोहाली पुलिस ने उसे इसी साल जनवरी दो अवैध विदेशी पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार किया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें