फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवारा: चाइना डोर से बचाव के लिए दोपहिया वाहनों पर लगाई लोहे की शील्ड

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 13 Jan 2026 05:43 PM IST

जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने जहां एक तरफ चाइना डोर बेचने और इसका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करके लगाम लगाना शुरू किया है। वहीं जानलेवा साबित हो रही इस प्लास्टिक डोर से बचाव के लिए दो पहिया वाहनों पर लोहे की तारों से बनी सुरक्षा शील्ड लगाने का सामाजिक अभियान चला जनता को जागरूक किया जा रहा है। डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा ने मुल्लांपुर बाजार में दो पहिया वाहन चालकों को रोककर लोहे की तारों से बनी सुरक्षा शील्ड लगाने की शुरुआत करते हुए बताया कि थाना दाखा,सुधार और जोधां के इलाके में पतंग और डोर बेचने वाले दुकानदारों से बैठकें करके लगातार चेतावनी दी जा रही है। लोहे की तारों से बनी सुरक्षा शील्ड से चाइना डोर से होने वाली जानी नुकसान और चोट से पूरी तरह बचा जा सकता है। डीएसपी खोसा ने बताया कि ये अभियान पूरे जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस के इलाके में चलाया जा रहा है और दुकानों पर लगातार अचनचेत दबिश दी जा रही हैं। बड़ी मात्रा में चाइना डोर बरामद करके मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। हर गांव कस्बों में पंचायतें और नगर काउंसिल के अधिकारीयों की मदद से बैठकें करके बच्चों को चाइना डोर के नुकसान की जानकारी दी जा रही है। ड्रोन के जरिये आसमान से भी चाइना डोर पर नजर रखी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें