फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखा में गैर कानूनी नशा मुक्ति केंद्र सील, 25 युवकों को छुड़वाया

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Nov 2025 07:36 PM IST

सेहत विभाग और जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत दाखा स्कूल की इमारत में चल रहे गैर क़ानूनी नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र को सील करके बंदी बनाकर रखे 25 मरीज युवकों को छुड़वाया है। नशे की गिरफ्त में फंसे इन युवकों को इलाज और पुनर्वास के लिए जगरांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां से उन्हें सरकारी नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र भेजा जाएगा। दाखा पुलिस ने गैर कानूनी नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र के संचालक हरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी चक्क कलां और जगमिंदर सिंह निवासी पत्ती जलाल दाखा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है । दाखा के डीएसपी वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि रेड की भनक पड़ने से दोनों आरोपी फरार हो गये हैं जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें