फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुल्लांपुर दाखा में डॉक्टर से मारपीट का मामला: सभी अस्पतालों में काम ठप, पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Dec 2025 05:57 PM IST

मुल्लांपुर दाखा अस्पताल में मरीज के इलाज के दौरान हुए विवाद और मारपीट के बाद वीरवार को सभी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए, लेकिन आपात सेवाओं को बहाल रखा गया। हड़ताल के दौरान डॉक्टरों और सेहत मुलाजिमों में भारी रोष देखने को मिला। शहर के सभी डॉक्टरों ने एकजुट होकर ओपीडी सेवाएं बंद करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले एक अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धक्का-मुक्की मारपीट और हंगामा किया था। इस दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया, जिससे चिकित्सा समुदाय में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। इसी के विरोध में आज मुल्लांपुर दाखा के सभी निजी डॉक्टरों ने अपनी ओपीडी बंद रखकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। हालांकि आपातकालीन सेवाओं को इससे अलग रखा गया, ताकि गंभीर मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। दोपहर 2 बजे वे डीएसपी को एक ज्ञापन सौंपा गया , जिसमें अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। डॉक्टरों ने प्रशासन से मांग की है कि चिकित्सा संस्थानों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए, ताकि डॉक्टर बिना भय के मरीजों का इलाज कर सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें