फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में फायरिंग, दरगाह से प्रसाद लेकर लाैट रहे युवक को घेर कर मारी गोली

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Dec 2025 03:25 PM IST

लुधियाना के जगरांव के गांव काउकें कला में बीती रात एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान काउकें कला निवासी लवकरण सिंह पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई है। उसकी बाजू के नीचे गोली लगी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत खतरे से बाहर है। गोली चलाने वाले और जिसे गोली लगी है, दोनों गुट बीते दिन पहले लुधियाना कोर्ट परिसर में भी लड़े थे। सूत्रों के मुताबिक, लवकरण सिंह गांव काउंके कलां स्थित बाबा रोडू शाह की दरगाह पर माथा टेकने गया था। प्रसाद लेकर वापस लौटते समय एक स्कॉर्पियो में सवार हमलावरों ने उसका पीछा किया। रास्ते में घेर कर उन लोगों ने गोलीबारी कर दी। हमलावरों ने पीछे से लवकरण सिंह को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल लवकरण को तुरंत जगरांव सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए और गोली शरीर में फंसी होने के कारण उसे बिना गोली निकाले ही लुधियाना रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस द्वारा उसे लुधियाना भेजा गया। इस दौरान लवकरण के कई साथी अस्पताल में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह लुधियाना कोर्ट परिसर में 2022 के एक पुराने मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हुई थी। इसी मामले से संबंधित धारा 307 के तहत एक क्रॉस एफआईआर पहले से ही दर्ज है, जो एएसआई बलराज सिंह के बयानों पर आधारित है। इसी केस के मामले में लुधियाना परिसर में दोनों गुट तारीख पर एक दूसरे के सामने आ गए तो दोनों में झगड़ा हो गया उसे बाद देर रात को शेरू गुट के युवक पर गोली चला दी गई। पुलिस को संदेह है कि गुरुवार शाम का यह हमला उसी पुरानी रंजिश का परिणाम है। यह फायरिंग 2022 में करनैल गेट इलाके में हुई गैंगवार से भी जुड़ी हो सकती है। 2022 की उस घटना में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिसमें दो सगे भाइयों को भी गोली लगी थी। उस समय कई बाहरी युवक भी शामिल थे। उस घटना के बाद बस स्टैंड चौकी में तैनात एएसआई बलराज सिंह के बयान पर दोनों गुटों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें