जालंधर के गोराया के गांव घुड़का में पैसों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ट्रैक्टर वर्कशॉप में काम करने वाले प्रवासी मजदूर मनोज की उसके ही मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मनोज, बसपा नेता व नंबरदार जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा के साथ उनकी वर्कशॉप में काम करता था। बताया जा रहा है कि जब मनोज ने अपने किए गए काम के पैसे मांगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जसप्रीत ने तीन फायर कर दिए, जिनमें से दो गोलियां मनोज को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक फायर हवा में किया गया।