फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध नशे के विरुद्ध और गैंगस्टरों पर वार: जालंधर ग्रामीण पुलिस के विशेष नाकाबंदी, तलाशी अभियान चलाया

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र में शाम 6 बजे से 9 बजे तक विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान थाना मुखी तथा पुलिस टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा आम जनता में सुरक्षा का वातावरण बनाए रखना है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं, ताकि रात्रि के समय भी पूरे इलाके को सुरक्षित बनाया जा सके। जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि यदि उन्हें अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, गैंगस्टरों या अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। माननीय डीजीपी पंजाब और पंजाब सरकार द्वारा ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले व्यक्तियों के लिए 10 लाख रुपये तक के इनाम की व्यवस्था की गई है तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें