गांव कंगनीवाल में वोटिंग शुरू होने के आधा घंटा पहले ही पहुंचे 84 साल के बुजुर्ग ने कहा कि वोट करना बहुत जरूरी है। बुजुर्ग बोले, वोटिंग को लेकर है काफी उत्सुकता, उन्होंने कहा वोट करेंगे तो भी देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सबसे पहले आकर अपने वोट के हक का इस्तेमाल करना चाहिए।