फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ₹1,000 की सरकारी स्कीम के फॉर्म भरने को लेकर बवाल, दो पक्षों में पथराव और मारपीट

पवन कुमार Updated Fri, 26 Jun 2026 01:24 PM IST

जालंधर में एक हजार रुपये की सरकारी स्कीम के फॉर्म भरने को लेकर बवाल जालंधर के भार्गव कैंप थाना क्षेत्र के राधा पार्लर वाले चौक में एक हजार रुपये की सरकारी स्कीम के ऑनलाइन फॉर्म भरने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित महिला प्रीति का आरोप है कि फॉर्म भरने के दौरान दूसरे पक्ष ने उनकी बच्ची के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के विक्की भगत ने दावा किया कि पिछले 5-6 दिनों से चली आ रही रंजिश के चलते उन पर हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विवाद स्कीम के फॉर्म भरने के काम को लेकर शुरू हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर थाना भार्गव कैंप पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें