फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में 80 ग्राम हेरोइन और 2.05 लाख रुपए ड्रग मनी सहित दो तस्कर गिरफ्तार

पंजाब सरकार के “युद्ध नशा विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व और डीसीपी इन्वेस्टिगेशन मनप्रीत सिंह ढिल्लों की अगुवाई में सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। फोकल पॉइंट जालंधर में संदिग्ध गतिविधि पर सीआईए टीम ने छापा मारकर गुरप्रीत सिंह उर्फ साजन और प्रभजोत उर्फ प्रभ को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपियों से 80 ग्राम हेरोइन और 2.05 लाख रुपए ड्रग मनी बरामद की गई। दोनों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 8 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 27-ए, 61-85 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत सिंह उर्फ साजन पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि उनके नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहराई तक जांच की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें