फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में खून में लथपथ मिले शव की गुत्थी सुलझी, ब्लाइंड मर्डर केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने थाना आदमपुर के अंतर्गत गांव मानको में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस कप्तान (जांच) विनीत आहलावत और डीएसपी आदमपुर राजीव कुमार की निगरानी में थाना आदमपुर की टीम ने तेज़ी से जांच करते हुए वारदात का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को गांव मानको के खेतों में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी मान निवासी फतेहगढ़ साहिब (हाल निवासी गांव कद्दो, जिला लुधियाना) के रूप में हुई। तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में नभप्रीत सिंह निवासी गांव शाहपुर, तहसील अमलोह, जिला फतेहगढ़ साहिब की संलिप्तता का खुलासा करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि हत्या के पीछे की वजह, वारदात में इस्तेमाल किए गए साधन और अन्य संभावित पहलुओं की गहन पूछताछ की जा सके। कई धाराओं में थाना आदमपुर में मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें