फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में डिप्टी लीडर अशोक मित्तल ने राघव चड्ढा के मामले पर रखी अपनी बात

Nivedita Updated Sat, 04 Apr 2026 08:41 AM IST

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाकर पंजाब से सांसद डॉ. अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। अशोक मित्तल ने डिप्टी लीडर बनाए जाने पर पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह संसद के अंदर और बाहर पंजाब के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और जनता से जुड़े हर विषय पर सरकार से जवाब मांगेंगे। राघव चड्ढा की नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप एक बड़ा लोकतांत्रिक परिवार है, जहां हर नेता को अपना पक्ष रखने का अधिकार है। पार्टी सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां देती है और सभी मिलकर जनता के लिए काम कर रहे हैं। चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड अटैक को लेकर भी मित्तल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ केंद्र के अधीन है, फिर भी वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि चंडीगढ़ को पंजाब को सौंप दिया जाए तो पंजाब सरकार वहां भी कानून-व्यवस्था बेहतर कर दिखाएगी। मित्तल ने दावा किया कि ग्रेनेड अटैक में संदिग्धों की गिरफ्तारी पंजाब पुलिस की काबिलियत दर्शाती है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों को पकड़ने में विफल रही। गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और किसी भी राजनीतिक दल को राष्ट्र के हित के खिलाफ काम नहीं करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें