फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर साहिब की 350वीं शहीदी शताब्दी पर नगर कीर्तन

महानगर जालंधर में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य मे नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान संगत ने नगर कीर्तन पर फूलों की बारिश की व गुरु चरणों में अपनी हाजरी लगवाई। यह नगर कीर्तन श्री गुरु तेग बहादुर जी के गुरगद्दी दिवस के अवसर पर करीब तीन महीने पहले असम से शुरू होकर अमृतसर से होते हुए आज जालंधर पहुंचा है, जिसका जालंधर में भव्य स्वागत किया गया। यह नगर कीर्तन आज सुबह करतारपुर के गुरुद्वारा गंगसर साहिब से शुरू हुआ है। जालंधर में पहुँचने पर नगर कीर्तन फोकल प्वाइंट, सोढल के प्रीत नगर, दोआबा चौक, किशनपुरा चौक होते हुए शाम तक पूरे शहर की परिक्रमा करेगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के शहीदी संदेश को याद करते हुए एकता और प्रेम का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें