फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान की समीक्षा के लिए मंत्री मोहिंदर भगत ने की बैठक

पंजाब सरकार के युद्ध नशे विरुद्ध अभियान की समीक्षा को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह, एसएसपी हरविंदर सिंह समेत जालंधर की सभी नाै विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मोहिंदर भगत ने कहा कि नशे के खात्मे के लिए सरकार और प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं, लेकिन इस मुहिम को सफल बनाने के लिए जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार सभी विधानसभा क्षेत्रों में रिव्यू बैठकें कर फीडबैक ले रही है कि नशे पर कितनी प्रभावी रोक लगी है। बुलडोजर कार्रवाई पर मंत्री ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदमों से नशा माफिया पर लगाम लगी है। हजारों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और सरकार भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें